विज्ञापन लगवायें

अपना विज्ञापन हमें भेजें व्हाट्सएप नं० 9415968722 पर

1 / 6
2 / 6
3 / 6
4 / 6
5 / 6
6 / 6

विधायक व सांसद प्रतिनिधि ने पुल मरम्मतीकरण कार्य का निरीक्षण कर 8 दिसंबर तक दिए पूरा करने का निर्देश

विधायक व सांसद प्रतिनिधि ने पुल मरम्मतीकरण कार्य का निरीक्षण कर 8 दिसंबर तक दिए पूरा करने का निर्देश

केएमबी मोहम्मद अफसर

सुलतानपुर। पूर्व मंत्री एवं शहर विधायक विनोद सिंह व सांसद प्रतिनिधि रणजीत कुमार ने सोमवार को अयोध्या-प्रयागराज बाईपास निकट टाटियानगर में गोमती पुल मरम्मतीकरण के कार्य का निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान शहर विधायक विनोद सिंह ने गोमती पुल के मरम्मतीकरण कार्य की धीमी गति पर नाराजगी प्रकट की। इस दौरान जिलाधिकारी की ओर से पुल कार्य के लिए नामित किए गए नोडल अधिकारी सीआरओं शमशाद हुसैन एवं कार्यदायी संस्था एनएचएआई के अधिकारी मौजूद रहे। शहर विधायक विनोद सिंह ने कार्यदायी संस्था को 8 दिसंबर 2022 तक कार्य पूरा करने के लिए निर्देशित किया है।कार्यदायी संस्था एनएचएआई के अधिकारियों ने पूर्व मंत्री विनोद सिंह को 8 दिसम्बर तक पुल के मरम्मतीकरण कार्य को पूर्ण कर लेने के लिए आश्वस्त किया है।विधायक विनोद सिंह ने एनएचएआई के अधिकारियों को फटकार लगाते हुए कि कहा कि जनपद या तो आजादी से पहले अंग्रेजों से परेशान था,या अब है।उन्होंने कहा टाटियानगर पुल बंद होने के कारण जिस तरह का ट्रैफिक जाम हो रहा उसको मैने पूर्व वर्षों में कभी नही देखा। उन्होंने कहा शहर में ट्रैफिक जाम होने से जिले का एयर क्वालिटी इंडेक्स जो 50-100 होना चाहिए।अब दिल्ली से अधिक  550 से 600 एक्यूआई स्तर तक पहुंच गया है। बतादे पुल के मरम्मतीकरण कार्य की धीमी गति के कारण अयोध्या- प्रयागराज, आजमगढ़, लखनऊ सहित अन्य जिलों के भारी वाहन रात 9 बजे के बाद शहर से होकर गुजरते है। शहर से होकर भारी वाहन चलने से प्रदूषण के साथ-साथ जाम व दुर्घटना की स्थित बनी रहती है। भाजपा मीडिया प्रभारी विजय सिंह रघुवंशी ने बताया निरीक्षण के दौरान भाजपा नेता शशिकांत पाण्डे, उत्तम सिंह, राजेश पाण्डे सहित कार्यदायी संस्था के कर्मचारी मौजूद रहें।
और नया पुराने

Ads

Click on image to Read E-Paper

Read and Download Daily E-Paper (Free) Click Here👆

نموذج الاتصال