तेंदुए को पकड़ने के लिए बिछाए गए जाल में मुर्गे को खान के लालच में कैद हो गया ग्रामीण

Ads

विज्ञापन लगवायें

अपना विज्ञापन हमें भेजें व्हाट्सएप नं० 9415968722 पर

1 / 7

तेंदुए को पकड़ने के लिए बिछाए गए जाल में मुर्गे को खान के लालच में कैद हो गया ग्रामीण

केएमबी संवाददाता

बुलंदशहर। वन विभाग ने तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाया था। तेंदुए को जाल में फंसाने के लिए पिंजरे के अंदर मुर्गे को छोड़ दिया और फिर चले गए। इसी बीच उधर एक ग्रामीण गया। ग्रामीण के मन में मुर्गा खाने का लालच जग गया। फिर क्या था, पिंजरे के अंदर से मुर्गा निकालने के चक्कर में खुद ही पिंजरे में कैद हो गया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।  पिंजरे में ग्रामीण के फंसे होने की जानकारी वन विभाग की टीम मौके पर दौड़ी और ग्रामीण को आजाद किया। मामला बुलंदशहर जिले के औरंगाबाद थाना क्षेत्र के गांव विसुधरा का है। दरअसल यहां कुछ दिनों से तेंदुए की दहशत है जिसको लेकर क्षेत्र के लोग काफी परेशान हैं। तेंदुआ पिछले दिनों आवारा गोवंश के साथ पालतू कुत्ते को भी निवाला बना चुका है। डीएफओ के निर्देश वन रेंजर तेजबहादुर सिंह की अगुवाई में तेंदुआ को पकड़ने के लिए जाल बिछाया गया। इसके लिए पिंजरे में मुर्गे को डाला गया, जिससे तेंदुआ उसे देखकर पिंजरे में फंस जाए। गांव में पिंजरा तीन दिन से रखा है, लेकिन तेंदुआ नहीं फंसा। इसके बाद वन विभाग की टीम शाम होते ही निकल गई। इसी बीच एक  ग्रामीण वहां से गुजरा और पिंजरे के अंदर मुर्गा रखा देखकर उसके मन में उसे खाने का लालच जाग उठा। ग्रामीण ने जैसे ही पिंजरे से मुर्गा निकालने की कोशिश की तो वह खुद पिंजरे के अंदर कैद हो गया। उधर से गुजर रहे ग्रामीणों ने देखा कि एक ग्रामीण पिंजरे में फंसा हुआ है। पास जाकर देखा तो वह गांव का रहने वाला निकला। पिंजरे में फंसे ग्रामीण को देखकर लोगों ने वीडियो बनाया और फिर उसे वायरल कर दिया। ग्रामीणों ने वन विभाग को इसकी सूचना दी। सूचना पर वनकर्मी मौके पर पहुंचे और उक्त ग्रामीण को पिंजरे की कैद से बाहर निकाला। डीएफओ विनीता सिंह का कहना है कि तेंदुआ को पकड़ने के लिए जंगल में पिंजरा और जाल लगा रखा था। मुर्गे को निकालने के प्रयास में एक ग्रामीण पिंजरे में कैद हो गया। पांच वनकर्मी मौके पर तैनात किए गए है।

Ads

अपना विज्ञापन हमें भेजें व्हाट्सएप नं० 9415968722 पर

विज्ञापन लगवायें!!! S-1

1 / 3

विज्ञापन लगवायें!!! S-2

1 / 3
Description of Image 1

विज्ञापन लगवायें!!!

Description of Image 2

Description of Image 3

और नया पुराने

نموذج الاتصال