मशहूर भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे की आत्महत्या की खबर से गहरे सदमे में फिल्म इंडस्ट्री

Ads

विज्ञापन लगवायें

अपना विज्ञापन हमें भेजें व्हाट्सएप नं० 9415968722 पर

1 / 7

मशहूर भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे की आत्महत्या की खबर से गहरे सदमे में फिल्म इंडस्ट्री

केएमबी संवाददाता

वाराणसी। मशहूर भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे ने आत्महत्या कर लेने से फिल्म इंडस्ट्री को गहरा सदमा पहुंचा है। फिल्म इंडस्ट्री के से जुड़े तमाम लोग आकांक्षा के प्रति अपनी शोक संवेदनाएं प्रेषित कर रहे हैं। अभिनेत्री का शव वाराणसी के एक होटल में मिला है। एक्ट्रेस ने ये कदम क्यों उठाया इस बारे में अभी पता नहीं चल पाया है। हालांकि इस खबर के बाद भोजपुरी इंडस्ट्री में शोक की लहर है। आकांक्षा दुबे के निधन के बाद से भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह गहरे सदमे में हैं। अभिनेत्री के इस कदम से उन्हें तगड़ा झटका लगा है। अक्षरा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट साझा कर आकांक्षा को याद किया है। उन्होंने लिखा, 'क्या लिखूं क्या कहूं अब तक समझ नहीं आ रहा। कल का तुम्हारा मैसेज कहां हो दीदी वाराणसी में...मुझे अब तक यकीन नहीं हो रहा है कि यह वही एक बहादुर लड़की है, जिसने अपने माता-पिता को उम्मीद, एक बेहतर जिदंगी देने की सोच रखी थी। लड़कियों अब भी वक्त है जागो और कुछ भी गलत करने से पहले एक बार अपने माता-पिता के बारे में जरूर सोचो।'
आकांक्षा दुबे के निधन पर भोजपुरी की मशहूर अभिनेत्री आम्रपाली दुबे ने गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर फोटो शेयर करते हुए एक भावुक पोस्ट भी लिखा है। अभिनेत्री ने लिखा, ''मुझे तुम्हारे साथ खिंचवाई गई हर तस्वीर सिर्फ तुम्हारी उपलब्धियों में इस्तेमाल करनी थी बेटा।''
आकांक्षा दुबे की मौत पर भोजपुरी एक्ट्रेस रानी चटर्जी सदमे में हैं। उन्होंने फेसबुक पोस्ट के जरिए शोक व्यक्त किया है। इस पोस्ट में उन्होंने लिखा, ''यह खबर सुनने के बाद विश्वास ही नहीं हुआ, मैं क्या लिखूं कुछ समझ में नहीं आ रहा..अपनी जिंदगी को ऐसे गवां देना बिल्कुल भी सही नहीं है। तुम्हारी आत्मा को शांति मिले। तुम जहां पर भी हो तुम्हें स्वर्ग का रास्ता मिले..यह बहुद दुखद है... ओम शांति।''
आकांक्षा होटल में पार्टी करने के बाद देर रात 1:55 बजे वापस लौटी थीं। होटल मैनेजर ने बताया कि जब वह वापस आई थीं तो उनको छोड़ने साथ में एक युवक भी आया था। अभिनेत्री जब कार से उतरीं तब वह लड़खड़ा रहीं थीं। साथ आया युवक उनको कमरे तक पहुंचाने होटल के अंदर गया। वह युवक कमरे में 17 मिनट तक अभिनेत्री के साथ रहा, उसके बाद होटल से बाहर चला गया। सुबह जब कमरे का दरवाजा खोला गया तब लाइट जल रही थी और बाथरूम का नल भी खुला था।
आकांक्षा दुबे की मेकअप आर्टिस्ट रेखा मौर्या बताया कि ने वह अपनी दोस्त की बर्थडे पार्टी में गई थीं। हालांकि इस पार्टी को लेकर उन्होंने ज्यादा जानकारी नहीं दी।
साल 2018 में आकांक्षा दुबे ने खुलासा किया कि वह डिप्रेशन की वजह से फिल्मी दुनिया को अलविदा कह रही हैं। हालांकि मां के समझाने के बाद एक्ट्रेस ने फिर से इंडस्ट्री में दमदार वापसी की थी।
अभिनेत्री के निधन के बाद उनके कथित बॉयफ्रेंड समर सिंह ने अकांक्षा सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया पोस्ट पर निशब्द रेस्ट इन पीस और हैशटैग आकांक्षा दुबे लिखा है।
आकांक्षा दुबे तीन साल की उम्र में पेरेंट्स के साथ मुंबई शिफ्ट हुई थीं। उनके पेरेंट्स उन्हें आईपीएस अफसर बनाना चाहते थे, लेकिन उनका मन डांस और एक्टिंग में लगता था। इसी पैशन को फॉलो करने के लिए वह फिल्मी दुनिया में आई।
आकांक्षा दुबे की आत्महत्या के कुछ घंटे पहले ही उनका आखिरी गाना 'ये आरा कभी हारा नहीं' रिलीज हुआ है। गाने के वीडियो को पवन सिंह और आकांक्षा पर फिल्माया गया है। गाने के बोल जावेद अख्तर और इमामुद्दीन ने दिए हैं और म्यूजिक प्रियांशु सिंह ने दिया है। इस गाने के वीडियो को कुछ देर में 4 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं।
आकांक्षा भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे पिछले काफी समय से समर सिंह के साथ रिश्ते में थीं। वह आए दिन सोशल मीडिया पर समर सिंह के लिए अपना प्यार जाहिर करती रहती थीं। आकांक्षा और समर की जोड़ी फैंस को खूब पसंद आती थी।
आकांक्षा दुबे ने भोजपुरी इंडस्ट्री में अपने करियर की शुरुआत राकेश मिश्रा के म्यूजिक वीडियो 'तू जवान हम लइका' से की थी। यह म्यूजिक वीडियो काफी सफल रहा था। इसके बाद आकांक्षा बुलेट पे जीजा, करवटिया जैसे कई भोजपुरी म्यूजिक वीडियो में भोजपुरी के हर सितारों के साथ काम कर चुकी हैं।
आकांक्षा दुबे ने चार दिन पहले ही अपने सोशल मीडिया पर आखिरी पोस्ट साझा किया था। जिसमें वह कह रही हैं कि बुरी कल भी नहीं थी और अच्छी आज भी नहीं हूं।

Ads

अपना विज्ञापन हमें भेजें व्हाट्सएप नं० 9415968722 पर

विज्ञापन लगवायें!!! S-1

1 / 3

विज्ञापन लगवायें!!! S-2

1 / 3
Description of Image 1

विज्ञापन लगवायें!!!

Description of Image 2

Description of Image 3

और नया पुराने

نموذج الاتصال