मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में एक ही परिवार के 6 लोगों की दिनदहाड़े गोलियों से भूनकर की हत्या

Ads

विज्ञापन लगवायें

अपना विज्ञापन हमें भेजें व्हाट्सएप नं० 9415968722 पर

2 / 7

मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में एक ही परिवार के 6 लोगों की दिनदहाड़े गोलियों से भूनकर की हत्या

केएमडी नीरज डेहरिया

मुरैना, मध्य प्रदेश। सिहोनिया थाना इलाके के लेपा भिडोसा गांव में 5 मई की सुबह एक ही परिवार के 6 लोगों की हत्या कर दी गई। दिनदहाड़े ताबड़तोड़ फायरिंग करके 6 लोगों की हत्या। हत्या दिनदहाड़े ताबड़तोड़ गोली मारकर की गई। मामला पुरानी रंजिश का बताया जा रहा है। घटना के बाद से गांव में मातम पसरा है।मुरैना से दिल को दुखाने वाली घटना सामने आई है। यहां सिहोनिया थाना इलाके के लेपा भिडोसा गांव में 5 मई की सुबह एक ही परिवार के 6 लोगों की बड़ी ही बेरहमी से हत्या कर दी गई। हत्या दिनदहाड़े ताबड़तोड़ गोली मारकर की गई। मामला पुरानी रंजिश का बताया जा रहा है। घटना के बाद से गांव में मातम पसरा है। घटना की जानकारी होते ही इलाके में तनाव फैल गया। मामले की नाजुकता को देखते हुए इलाके में भारी पुलिस फोर्स तैनात कर दिया गया है। घटना से इलाके में दहशत है। हर तरफ इसी घटना की चर्चा हो रही है। रिपोर्ट्स के अनुसार, मामला जमीनी विवाद से जुड़ा हुआ है। दोनों पक्षों में काफी पुरानी दुश्मनी है। किसी बात को लेकर आज सुबह फिर बहस हो गई जो धीरे-धीरे झगड़े में बदल गई।

निशाना साध कर मारी गोली- इसके बाद मामला यहां तक पहुंच गया कि दोनों पक्ष एक-दूसरे की जान लेने पर उतारु हो गए। वे लाठी-डंडे से एक-दूसरे पर हमला करने लगे। इसके बाद ही एक पक्ष ने दूसे दूसरे पक्ष पर फायरिंग कर 6 लोगों की जान ले ली। मरने वाले सभी एक ही परिवार के बताए जा रहे हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर रही है। वहीं इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। निशाना साध साधकर गोली मारी गई।
रिपोर्टस् के अनुसार, सिहोनिया थाना इलाके के लेपा भिडोसा गांव में उस वक्त अफरा-तफरी का माहौल हो गया जब ताबड़तोड़ फायरिंग की जाने लगी। वायरल हुए वीडियो में देखा जा सकता है कि एक पक्ष के लोग दूसरे पक्ष के लोगों को लाठी-डंडे से पीट रहे हैं। इस झगड़े में घर की महिलाएं भी शामिल थीं। जब लाठियों से दोनों पक्ष आपस में लड़ रहे होते हैं तभी एक आरोपी बंदूक लेकर आता है औऱ निशाना साधकर ताबड़तोड़ फायरिंग करने लगता है। वह निशाना साधने के बाद कई लोगों पर गोलियों से हमला करता है। जिसके बाद लगातार लोग गिरते जाते हैं।
एक के बाद एक गिरती गई लाशें- जिस वक्त दोनों पक्षों में लड़ाई हो रही है हर तरफ हो हल्ला मचा हुआ है। लोग चिल्ला रहे हैं, चीख रहे हैं। दो पक्षों की लड़ाई में महिलाएं भी शामिल हैं। महिलाएं भी हमला करते दिखाई दे रही हैं। वीडियो में एक महिला को चिल्लाते हुए सुना जा सकता है। वह महिला कह रही है बच्चे घर के भीतर चले जाएं। वहीं एक बच्चे को सुना जा सकता है जो पापा-पापा चिल्ला रहा है। मौत का यह तांडव काफी देर तक चलता रहा। इस घटना के बाद से इलाके में सनसनी फैली हुई है। एएसपी का क्या कहना है। इस मामले में मुरैना एसएसपी का कहना है कि धीर सिंह और गजेंद्र सिंह के परिवार के बीच विवाद था। धीर सिंह के परिवार के 2 लोगों की साल 2013 में हत्या कर दी गई थी। इन दोनों परिवारों के घर आमने सामने हैं। समझौता होने के बाद गजेंद्र सिंह पक्ष के लोग गांव में रहने के लिए पहुंचे थे। इसके बाद धीर सिंह पक्ष ने फायरिंग करना शुरू कर दिया। फायरिंग में गजेंद्र सिंह और उनके 2 बच्चों की मौत हो गई है। वहीं 4 लोग घायल हैं। आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Ads

अपना विज्ञापन हमें भेजें व्हाट्सएप नं० 9415968722 पर

विज्ञापन लगवायें!!! S-1

2 / 3

विज्ञापन लगवायें!!! S-2

3 / 3
Description of Image 1

विज्ञापन लगवायें!!!

Description of Image 2

Description of Image 3

और नया पुराने

نموذج الاتصال