विज्ञापन लगवायें

अपना विज्ञापन हमें भेजें व्हाट्सएप नं० 9415968722 पर

1 / 6
2 / 6
3 / 6
4 / 6
5 / 6
6 / 6

केंद्र सरकार के 9 वर्ष पूरे होने पर कैबिनेट मंत्री संजय निषाद ने गिनाई उपलब्धियां

केंद्र सरकार के 9 वर्ष पूरे होने पर कैबिनेट मंत्री संजय निषाद ने गिनाई उपलब्धियां

केएमबी मोहम्मद अफसर

सुलतानपुर 05 जून। निषाद पार्टी सुप्रीमो एवं कैबिनेट मंत्री (मत्स्य विभाग) डॉ संजय कुमार निषाद, जनपद सुल्तानपुर के दौरे के दौरान रामनरेश त्रिपाठी सभागार में आयोजित मत्स्य पालको की बैठक से पूर्व प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए भारत सरकार के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 09 वर्ष पूर्ण होने पर कहा कि मोदी सरकार के 9 वर्ष सेवा सुशासन और गरीब कल्याण को समर्पित रहे है। मोदी ही एक मात्र ऐसे प्रधानमंत्री है, जिन्होंने अपने कार्यों का हिसाब जनता के सामने प्रस्तुत किया। मोदी सरकार की लक्षित नीतियों और अंतिम व्यक्तियों तक पहुंच के कारण ही योजनाओं का लाभ शत प्रतिशत सभी को मिल रहा है। यही मोदी सरकार की सबसे बड़ी उपलब्धि है। मोदी सरकार ने आधुनिक टेक्नोलॉजी, विजन और कार्यक्षमता के आधार पर हर गरीब तक योजनाओं का लाभ पहुंचाया है।पीएम मोदी के नेतृत्व में विकास कार्य हुए हैं। बीते सालों में परिवारवाद, तुष्टिकरण की राजनीति खत्म हुई है।मत्स्य पालको को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री निषाद ने कहा कि पोर्टल पर प्रधानमंत्री मत्स्य सम्पदा योजना, निषादराज बोट सब्सिडी योजना, सामूहिक दुर्घटना बीमा योजना तथा मत्स्य पालक कल्याण कोष योजना के अन्तर्गत विभिन्न परियोजाओं हेतु आनलाईन आवेदन विभागीय वेबसाइट प्रधानमंत्री मत्स्य सम्पदा योजना के अन्तर्गत निजी भूमि पर तालाब निर्माण, मत्स्य बीज हैचरी निर्माण, बायोफ्लाक पाॅण्ड, रियरिंग तालाब निर्माण, रिसर्कुलेटरी एक्वाकल्चर सिस्टम, इन्सुलेटेड व्हीकल्स, मोटर साइकिल विद आइसबाॅक्स, थ्री-व्हीलर विद आइसबाॅक्स, साइकिल विद आइसबाॅक्स, जिन्दा मछली विक्रय केन्द्र, मत्स्य आहार प्लान्ट, मत्स्य आहार मिल, केज संवर्धन, पेन संवर्धन, सजावटी मछली रियरिंग यूनिट, कियोस्क निर्माण, शीतगृह निर्माण, मनोरंजन मात्स्यिकी, डाइग्नोस्टिक मोबाईल लैब, मत्स्य सेवा केन्द्र एवं सामूहिक दुर्घटना बीमा सहित कुल 30 योजनाओं हेतु आनलाइन आवेदन 30 मई 2023 से दिनांक 15 जून 2023 तक आमंत्रित किए जाएंगे। उत्तर प्रदेश मत्स्य पालक कल्याण कोष योजना में वित्तीय वर्ष 2023-24 में रू0 25.00 करोड़ का बजट प्रावधान कराया गया है। योजना के अन्तर्गत सामुदायिक भवन निर्माण, मछुआ आवास निर्माण, दैवीय आपदा में चिकित्सा सहायता, प्रशिक्षण एवं महिला सशक्तिकरण के माध्यम से मत्स्य पालकों एवं मछुआरों को लाभान्वित किया जाएगा।
और नया पुराने

Ads

Click on image to Read E-Paper

Read and Download Daily E-Paper (Free) Click Here👆

نموذج الاتصال