विज्ञापन लगवायें

अपना विज्ञापन हमें भेजें व्हाट्सएप नं० 9415968722 पर

1 / 6
2 / 6
3 / 6
4 / 6
5 / 6
6 / 6

माफिया विनोद उपाध्याय के घर पर चला बाबा का बुलडोजर, करोड़ों का आलीशान महल स्वाहा

माफिया विनोद उपाध्याय के घर पर चला बाबा का बुलडोजर, करोड़ों का आलीशान महल स्वाहा

केएमबी ब्यूरो

गोरखपुर। कुख्यातों के आतंक की एक अलग दुनिया है तो उनसे मुकाबला करने के लिए खाकी का बड़ा साहस भी है।बीते वर्षों में अपराधियों के विरुद्ध शासन के बदले रुख ने पुलिस कार्रवाई के दायरे को बढ़ाया है।यूपी पुलिस माफिया के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने में जुटी है।इसी क्रम में कई संगीन मामलों में फरार चल रहे माफिया विनोद उपाध्याय के आलीशान घर पर शनिवार को बाबा का बुलडोजर चला।इसके साथ ही जीडीए ने करीब सात हजार वर्ग फीट की बेशकीमती जमीन को मुक्त करा लिया है। माफिया विनोद उपाध्याय ने जमीन पर अवैध कब्जा कर करोड़ों का आलीशान महल बना लिया था।विनोद उपाध्याय पर लगभग 32 मुकदमे चल रहे हैं।इन्हीं मामलों को लेकर वह फरार चल रहा है।गोरखनाथ क्षेत्र स्थित धर्मशाला बाजार निवासी विनोद उपाध्याय धर्मशाला बाजार का हिस्ट्रीशीटर है।
एसपी सिटी कृष्ण बिश्नोई ने बताया है कि विनोद उपाध्याय खिलाफ हत्या के 4 मामलों सहित 32 मामले दर्ज हैं।वह पिछले कुछ दिनों से फरार चल रहा था। यहां की सरकारी जमीन पर उसने कब्जा कर लिया है और बगल के प्लॉट पर भी कब्जा करने का प्रयास किया है।यहां करोड़ों रुपए का अपना घर भी बनवाया था। एसपी सिटी ने बताया कि संपत्ति की पहचान गोरखपुर विकास प्राधिकरण द्वारा की गई थी और उसके बाद इसे ध्वस्त किया जा रहा है। विनोद उपाध्याय की तलाश की जा रही है।उसकी गिरफ्तारी पर घोषित इनाम को बढ़ाकर 50 हजार से एक लाख कर दिया जाएगा। बता दें कि 30 मई को गोरखपुर विकास प्राधिकरण ने माफिया विनोद उपाध्याय के अवैध निर्माण को 15 दिन में ध्वस्त करने का आदेश पारित किया था,जिसके अनुपालन में शनिवार की सुबह जीडीए की टीम बुलडोजर लेकर सलेमपुर उर्फ मोगलहा स्थित माफिया के मकान पर पहुंची तो घर में ताला बंद था। मजिस्ट्रेट को बुलाकर उनकी मौजूदगी में ताला तोड़ने के बाद मकान को खाली कराया गया। मौके पर एसपी सिटी के अलावा जीडीए व प्रशासन के अधिकारी फोर्स के साथ मौजूद रहे। बताया जा रहा है करीब ढाई करोड़ रुपये की लागत से यह मकान बना है।
और नया पुराने

Ads

Click on image to Read E-Paper

Read and Download Daily E-Paper (Free) Click Here👆

نموذج الاتصال