विज्ञापन लगवायें

अपना विज्ञापन हमें भेजें व्हाट्सएप नं० 9415968722 पर

1 / 6
2 / 6
3 / 6
4 / 6
5 / 6
6 / 6

सम्पूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त 138 शिकायतों में से 6 का मौके पर निस्तारण,अन्य के निस्तारण के दिए गए निर्देश

सम्पूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त 138 शिकायतों में से 6 का मौके पर निस्तारण,अन्य के निस्तारण के दिए गए निर्देश

केएमबी जगन्नाथ मिश्र

 सुलतानपुर 01 जुलाई। जिलाधिकारी जसजीत कौर की अध्यक्षता में माह जुलाई के प्रथम शनिवार को तहसील बल्दीराय सभागार में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी द्वारा जनता की समस्याओं को बहुत ही गम्भीरता के साथ सुनने के उपरान्त विभागीय अधिकारियों के माध्यम से मौके पर ही उनका निराकरण करने के सम्बन्ध में अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये। सम्पूर्ण समाधान दिवस में पुलिस अधीक्षक सोमेन बर्मा, मुख्य विकास अधिकारी अंकुर कौशिक, उप जिलाधिकारी बल्दीराय महेन्द्र कुमार श्रीवास्तव द्वारा आम जनमानस से प्राप्त शिकायतों का निराकरण हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया गया। 
                जिला स्तरीय सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 138 शिकायती प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिसमें से राजस्व विभाग के 70, पुलिस विभाग के 25, विद्युत विभाग के 05, चकबन्दी विभाग के 02 विकास विभाग के 26 पूर्ति विभाग के 01 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से 06 प्रार्थना पत्रों का निस्तारण सम्बन्धित अधिकारियों द्वारा मौके पर किया गया। अवशेष 132 प्रार्थना पत्र सम्बन्धित विभागों को निस्तारण हेतु भेजे जाने का निर्देश जिलाधिकारी द्वारा उप जिलाधिकारी बल्दीराय को दिया गया। इसी प्रकार अन्य समस्त तहसीलों में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन कर जन शिकायतें सुनी गयी और सम्बन्धित तहसील स्तरीय अधिकारियों द्वारा निस्तारित किए गये।  
            जिलाधिकारी ने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि कोई भी फरियादी समस्या के समाधान के उद्देश्य से ही सरकारी कार्यालय में आता है। इसलिये जनता की समस्या का समाधान करना हम सबके लिये सर्वोपरि है। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा है कि जन शिकायतों का निस्तारण अधिकारीगण प्राथमिकता के आधार पर गुणवत्तापूर्ण ढंग से करते हुए शिकायतकर्ता को पूर्णरूप से संतुष्ट किया जाय। 
            उप जिलाधिकारी बल्दीराय महेन्द्र कुमार श्रीवास्तव ने समाधान दिवस के समापन अवसर पर सभी अधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्राप्त जन शिकायतों का निस्तारण करना हमारी प्राथमिकता है। इसलिये जो भी शिकायतें समाधान दिवस के अवसर पर सम्बन्धित अधिकारियों को प्रेषित की गयी हैं उनका यथाशीघ्र निस्तारण करायें।   
           इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ0 डी0के0 त्रिपाठी, जिला विकास अधिकारी अजय कुमार पाण्डेय, परियोजना निदेशक (डी0आर0डी0ए0) कृष्ण करूणाकर पाण्डेय, पुलिस क्षेत्राधिकारी बल्दीराय रमेश, तहसीलदार बल्दीराय घनश्याम भारती सहित अन्य समस्त जनपद स्तरीय अधिकारी तथा क्षेत्रीय खण्ड विकास अधिकारी उपस्थित रहे।
और नया पुराने

Ads

Click on image to Read E-Paper

Read and Download Daily E-Paper (Free) Click Here👆

نموذج الاتصال