विधानसभा पनियार के ब्लॉक परिसर में नारी शक्ति वंदन सम्मेलन आयोजित

Ads

विज्ञापन लगवायें

अपना विज्ञापन हमें भेजें व्हाट्सएप नं० 9415968722 पर

1 / 7

विधानसभा पनियार के ब्लॉक परिसर में नारी शक्ति वंदन सम्मेलन आयोजित

केएमबी ब्यूरो अरविंद पासवान

 महाराजगंज। महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण दिए जाने के उपलक्ष्य में उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले के पनियरा ब्लॉक परिसर में भारतीय जनता पार्टी के महिला मोर्चा की अध्यक्ष सुमित्रा भारती की अध्यक्षता में नारी शक्ति वंदन सम्मेलन का आयोजन किया गया, जिसका संचालन राजेश उर्फ बबलू यादव ने किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भारतीय जनता पार्टी के क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय व विशिष्ट अतिथि केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी को ब्लॉक प्रमुख वेद प्रकाश शुक्ला सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने फूल माला पहनाकर स्वागत किया। भारतीय जनता पार्टी के क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संसद में महिला आरक्षण बिल ‘नारी शक्ति वंदन’ पास कराकर महिलाओं का सम्मान बढ़ाया है। पूर्व की पार्टियां महिलाओं को केवल वोटबैंक की तरह इस्तेमाल करती थीं। मोदी ने कुप्रथाओं को बंद करने का कार्य किया है। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार सभी लोगों ने 2019 में मोदी तथा 2017 और 22 में योगी को जीत का आशीर्वाद दिया था, उसी प्रकार 24 में मोदी को पुनः ऐतिहासिक मतों से जिताकर पूर्ण बहुमत की सरकार बनवानी है। कार्यक्रम को केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी और पनियरा विधानसभा के विधायक ज्ञानेंद्र सिंह ने सभा को संबोधित करते हुए केंद्र और प्रदेश सरकार की उपलब्धियां को गिनाया। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद।

Ads

अपना विज्ञापन हमें भेजें व्हाट्सएप नं० 9415968722 पर

विज्ञापन लगवायें!!! S-1

1 / 3

विज्ञापन लगवायें!!! S-2

1 / 3
Description of Image 1

विज्ञापन लगवायें!!!

Description of Image 2

Description of Image 3

और नया पुराने

نموذج الاتصال