विज्ञापन लगवायें

अपना विज्ञापन हमें भेजें व्हाट्सएप नं० 9415968722 पर

1 / 6
2 / 6
3 / 6
4 / 6
5 / 6
6 / 6

जल गंगा संवर्धन अभियान के क्रियान्वयन और प्रस्तावित पौधारोपण की तैयारियों की कलेक्टर ने की समीक्षा

जल गंगा संवर्धन अभियान के क्रियान्वयन और प्रस्तावित पौधारोपण की तैयारियों की कलेक्टर ने की समीक्षा

 केएमबी ब्यूरो श्रावण कामड़े
छिंदवाड़ा, 30 जून 2024। राज्य शासन की मंशा के अनुरूप जल स्त्रोतों यथा नदी, तालाब, कुंआ, बाबड़ी व अन्य जल स्त्रोतों के संरक्षण, संवर्धन और पुनर्जीवन के लिए छिंदवाड़ा जिले में भी 05 जून से जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। पूर्व में यह अभियान 15 जून तक चलाए गया, जिसे बढ़ाकर 30 जून तक कर दिया गया था। कलेक्टर शीलेंद्र सिंह ने आज कलेक्टर सभाकक्ष में बैठक लेकर जिले में जल गंगा संवर्धन अभियान के क्रियान्वयन की समीक्षा की। साथ ही शासन के निर्देशानुसार वर्षाकाल तक प्रस्तावित पौधारोपण अभियान की तैयारियों की भी समीक्षा की और विभागवार पौधारोपण का लक्ष्य आवंटित किया। जिसके अनुसार जिले में 43 लाख 40 हजार पौधे लगाए जायेंगे। कलेक्टर श्री सिंह ने सभी अधिकारियों को आज से ही पौधारोपण की तैयारियां शुरू करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही निर्देशित किया है कि केवल लक्ष्यपूर्ति और औपचारिकता के लिए पौधे ना लगाएं, उनकी सुरक्षा भी पूरी तरह से सुनिश्चित की जाए। इसे ध्यान में रखते हुए ही पौधारोपण के स्थलों का चिन्हांकन किया जाए। उन्होंने उद्यानिकी विभाग को अधिक से अधिक फलदार पौधे लगाने के निर्देश दिए हैं।
   बैठक में निर्धारित लक्ष्य के अनुसार इस वर्षाकाल में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा 10 लाख, नगरीय निकायों द्वारा 6.40 लाख, वन विभाग द्वारा 25 लाख और कृषि, उद्यानिकी, जनजातीय कार्य, शिक्षा, महिला एवं बाल विकास सहित अन्य सभी विभागों के 2 लाख को मिलाकर कुल 43.40 लाख पौधे लगाए जायेंगे। जिनमें मुख्य रूप से नीम, जामुन , आम, करंज, आंवला, गुलमोहर, अकाशिया, सीताफल, सुबबूल आदि के पौधे लगाए जायेंगे। कलेक्टर श्री सिंह ने पौधारोपण कार्य में समाज से सभी वर्गों, विभिन्न संगठनों आदि सभी की सहभागिता सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए हैं। जिले में संचालित जल गंगा संवर्धन अभियान की समीक्षा के दौरान बताए गया कि अभियान अंतर्गत 05 से 30 जून तक कलेक्टर शीलेंद्र सिंह के निर्देशन और सीईओ जिला पंचायत श्री पार्थ जैसवाल के मार्गदर्शन में जिले में जल स्त्रोतों के संरक्षण एवं पुनर्जीवन के लिए ग्रामों में तालाब निर्माण, तालाब जीर्णोद्धार, खेत तालाब, वृक्षारोपण, नाडेप टांका, रूफ वाटर हारवेस्टिंग आदि के कार्य प्रारंभ किए गये।
जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत जिले के ग्रामीण और नगरीय क्षेत्रों में 2826.66 लाख रुपए की लागत से 2363 नवीन व जीर्णोद्धार के कार्य प्रारंभ किए गए, जिनमें से अभियान के दौरान 718 कार्य पूर्ण हो चुके हैं, जिनसे जिले के जल स्त्रोतों की जल संग्रहण क्षमता में 135424 क्यू. मी.की वृद्धि हुई है। साथ ही 864 सोख्ता गड्ढों का निर्माण किया गया, 7604 वर्मी कम्पोस्टिंग व नए डीआईपी गड्ढे, अमृत सरोवर स्थलों पर पौधारोपण के लिए 4473 गड्ढों का निर्माण किया गया है। जल गंगा संवर्धन अभियान के माध्यम से ग्रामीणों के बीच जन जागरूकता बढाने हेतु 1526 गतिविधियां आयोजित की गई हैं। कलेक्टर श्री सिंह ने जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत प्रारंभ किए गए शेष कार्य भी गति के साथ पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं। बैठक में सीईओ जिला पंचायत पार्थ जैसवाल, वनमण्डलाधिकारी ईश्वर जरांडे, अपर कलेक्टर के.सी. बोपचे, संयुक्त कलेक्टर ज्योति ठाकुर, डिप्टी कलेक्टर आर.के. मेहरा, नगर पालिक निगम आयुक्त सी.पी.राय, पीओ डूडा आर.एस.बाथम सहित विभिन्न नगरीय निकायों के मुख्य नगर पालिका अधिकारी और सभी विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।
और नया पुराने

Ads

Click on image to Read E-Paper

Read and Download Daily E-Paper (Free) Click Here👆

نموذج الاتصال