विज्ञापन लगवायें

अपना विज्ञापन हमें भेजें व्हाट्सएप नं० 9415968722 पर

1 / 6
2 / 6
3 / 6
4 / 6
5 / 6
6 / 6

गोसाईगंज के हयात नगर में गोमती नदी में दर्जनों गोवंशों का उतराता शव दिखने से मचा हड़कंप

गोसाईगंज के हयात नगर में गोमती नदी में दर्जनों गोवंशों का उतराता शव दिखने से मचा हड़कंप

केएमबी संवाददाता
सुल्तानपुर। गोमती नदी में दर्जन भर से ज्यादा मृतक पशुओं का शव दिखाई पड़ने से हड़कंप मचा हुआ है। स्थानीय लोगों ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है। जिसके बाद हड़कंप मचा हुआ है, वही आलाधिकारी भी बोलने से कतरा रहे हैं।  दरअसल मंगलवार की शाम गोसाईंगंज थाना क्षेत्र के हयातनगर के पास गोमती नदी में कुछ लोगों ने नदी में मृतक पशुओं को तैरते देखा तो उसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो वायरल होते ही जिला प्रशासन में हड़कंप मच गया। वहीं राष्ट्रीय गोरक्षा वाहिनी गौरक्षा संघ के प्रदेश प्रभारी सर्वेश कुमार सिंह और जिला महामंत्री जयशंकर दूबे की माने तो ये गौवंश सिरवारा स्थित गोवंश आश्रय स्थल के है। उनकी माने तो इस मामले के जिम्मेदार सीडीओ,डीपीआरओ, जिला पशु चिकित्साधिकारी, बीडीओ, एडीओ पंचायत, प्रधान सेक्रेटरी सहित तमाम जिम्मेदारों पर कार्यवाही होनी चाहिए। जिसके लिए उन्होंने ट्विटर हैंडल के जरिए शिकायत कर दी है। वहीं सर्वेश ने कहा कि अगर कार्यवाही नही हुई तो प्रदेश स्तर पर आंदोलन किया जाएगा। उन्होंने साफ कहा की आमरण अनशन पर बैठ जायेंगे। उन्होंने इसके लिए सही जांच करवाने की मांग की है। बहरहाल अधिकारियों से आश्वस्त किया है की जांच करवाई जा रही है। 
और नया पुराने

Ads

Click on image to Read E-Paper

Read and Download Daily E-Paper (Free) Click Here👆

نموذج الاتصال