विज्ञापन लगवायें

अपना विज्ञापन हमें भेजें व्हाट्सएप नं० 9415968722 पर

1 / 6
2 / 6
3 / 6
4 / 6
5 / 6
6 / 6

किसान दिवस में आई समस्याओं का यथाशीघ्र निस्तारण के दिए गए निर्देश

किसान दिवस में आई समस्याओं का यथाशीघ्र निस्तारण के दिए गए निर्देश

केएमबी संवाददाता
 सुलतानपुर 19 जून। अपर मुख्य सचिव, उ0प्र0 शासन कृषि अनुभाग-6 द्वारा दिये गये निर्देश के क्रम में प्रत्येक माह के तृतीय बुधवार को किसान दिवस का आयोजन किया जाना है। इसी क्रम में आज बुधवार को कृषि विज्ञान केन्द्र सुलतानपुर में जिला विकास अधिकारी अजय कुमार पांडेय की अध्यक्षता में किसान दिवस का आयोजन किया गया। बैठक में उपस्थित किसानों को किसान हित में संचालित योजनाओं की जानकारी तथा उनकी समस्याओं का निराकरण कराया जाना है। उक्त बैठक में जिला विकास अधिकारी द्वारा जगन्नाथपुर एवं रिखपुर में ट्रांसफार्मर 63 से 100 केवीए में अपडेट करने हेतु निर्देशित किया गया। यू0पी0 ग्रामीण बैंक कयामुद्दीनपुर लम्भुआ में अविनाश सिंह को नियुक्त किया गया है, जो उसी गॉव का है, की जॉच हेतु जिला कृषि अधिकारी, खण्ड विकास अधिकारी लम्भुआ एवं सहायक अभियन्ता लघु सिंचाई की टीम गठित कर आख्या 21 दिन में उपलब्ध करने हेतु निर्देशित किया। उन्होंने अधिशासी अभियन्ता नलकूप को खराब नलकूपों को सही करने हेतु निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि किसान भाई पौधरोपण अनिवार्य रूप से करें एवं फसलों की बुवाई लाइन से करें। उक्त बैठक में कृषि विज्ञान केन्द्र डॉ0 ए0के0 सिंह ने पशुओं में लगने वाली बीमारियों एवं उपचार के बारे में जानकारी दी। डॉ0 अतुल सिंह वैज्ञानिक कृषि विज्ञान केन्द्र केवीके सुलतानपुर ने अपने संबोधन में खरीफ सीजन में बोई गई फसलों में लगने वाले रोगों एवं उनके उपचार के बारे में अवगत कराया गया। जिला विकास अधिकारी ने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया कि किसान दिवस में प्राप्त शिकायतों का निस्तारण 10 दिवस के अन्दर करना सुनिश्चित करें एवं सम्बन्धित किसानों को उनकी समस्या के समाधान का निस्तारण से उनको अवगत करा दिया जाय। इस अवसर पर उप कृषि निदेशक रामाश्रय यादव, जिला कृषि अधिकारी सदानंद चौधरी, मुख्य पशुचिकित्सा अधिकारी डॉ0 अशोक कुमार तिवारी, अधिशाषी अभियन्ता विद्युत वितरण खण्ड बल्दीराय अरूण कुमार, अधिशासी अभियन्ता सिंचाई खण्ड-16 शरद कुमार, प्रबंधक अग्रणी बैंक अनुराग शंखवार, सहायक अभियन्ता लघु सिंचाई मंगल यादव, सहायक अभियन्ता सिंचाई खण्ड अरूण कुमार यादव, सहायक अभियन्ता सिंचाई खण्ड आशुतोष पाण्डेय, सहायक अभियन्ता सिंचाई खण्ड-2 लोकेश राय सहित अन्य अधिकारियों एवं प्रगतिशील कृषक ओम प्रकाश सिंह आदि द्वारा प्रतिभाग किया गया।
और नया पुराने

Ads

Click on image to Read E-Paper

Read and Download Daily E-Paper (Free) Click Here👆

نموذج الاتصال