विज्ञापन लगवायें

अपना विज्ञापन हमें भेजें व्हाट्सएप नं० 9415968722 पर

1 / 6
2 / 6
3 / 6
4 / 6
5 / 6
6 / 6

पर्यावरण पार्क में नगर पालिका ने लगाए 500 से ज्यादा पौधे, गोमती मित्रो को मिली देखभाल की जिम्मेदारी

पर्यावरण पार्क में नगर पालिका ने लगाए 500 से ज्यादा पौधे, गोमती मित्रो को मिली देखभाल की जिम्मेदारी

केएमबी मोहम्मद अफसर
सुल्तानपुर। शहर के पर्यावरण पार्क में वन महोत्सव 2024 सघन वृक्षारोपण कार्यक्रम नगर पालिका द्वारा रखा गया। इस कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष प्रवीण कुमार अग्रवाल, अधिशासी अधिकारी लालचंद सरोज व सभासद की मौजूदगी में कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस कार्यक्रम में शहर के जानी-मानी संस्था गोमती मित्र मंडल परिवार के लोगों ने वृक्षारोपण किया। गोमती मित्र मंडल के प्रदेश अध्यक्ष रुद्र प्रताप मदन सिंह अपने परिवार के साथ मौजूद रहे। वही मीडिया से बात करते हुए नगर पालिका अध्यक्ष ने बताया कि उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा आयोजित एक पेड़ मां के नाम से लगाया जा रहा है। आज वही हम लोग पर्यावरण पार्क में 500 से ज्यादा वृक्षारोपण किया। साथ ही इस पेड़ की देखभाल करने के लिए गोमती मित्र मंडल परिवार को जिम्मेदारी दी गई कि आप लोग इन पेड़ों को हमेशा देखभाल करेंगे साथ ही इस उपवन का नाम महर्षि बाल्मीकि के नाम से रखा गया। इस अवसर पर गोमती मित्र मंडल के प्रदेश अध्यक्ष रुद्र प्रताप मदन सिंह ने बताया कि यह जिम्मेदारी जो हमें नगर पालिका द्वारा दी गई है। इसे हमारा गोमती मित्र मंडल बखूबी से निभाएगा और आने वाले समय में आप देखेंगे कैसे हमारा परिवार इसे हरा भरा बनाता है। इस कार्यक्रम में नगर पालिका के सभासद व गोमती मित्र मंडल परिवार के लोग मौजूद रहे।
और नया पुराने

Ads

Click on image to Read E-Paper

Read and Download Daily E-Paper (Free) Click Here👆

نموذج الاتصال