विज्ञापन लगवायें

अपना विज्ञापन हमें भेजें व्हाट्सएप नं० 9415968722 पर

1 / 6
2 / 6
3 / 6
4 / 6
5 / 6
6 / 6

लखनऊ के ठाकुरगंज इलाके में चाचा पर भतीजे की हत्या करने का लगा सनसनीखेज आरोप

लखनऊ के ठाकुरगंज इलाके में चाचा पर भतीजे की हत्या करने का लगा सनसनीखेज आरोप 

केएमबी प्रेम बाबू वैश्य
लखनऊ। राजधानी के ठाकुरगंज इलाके में सोमवार दोपहर एक युवक का शव कमरे में पंखे से लटकता मिला। मृतक के परिजनों ने उसके चाचा पर ही हत्या का आरोप लगाया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। मौत की वजह मकान का विवाद बताया जा रहा है। सोमवार सुबह इसी विवाद को लेकर चाचा और भतीजे के बीच झगड़ा हुआ, मारपीट हुई। पुलिस का कहना है कि इसी विवाद को लेकर युवक ने फांसी लगा ली। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।ठाकुरगंज थाना क्षेत्र में मरी माता मंदिर, बरौरा हुसैन बाड़ी के पास रहने वाला राम भरोसे (42) सब्जी की दुकान लगाता था। यहीं पर उसका घर है, जिसे लेकर चाचा रामसेवक (55) से लंबे समय से विवाद चल रहा था। इसी बात को लेकर सोमवार सुबह दोनों में मारपीट हो गई। घटना के बाद मौके पर पहुंचे मृतक राम भरोसे के साले ने कहा कि उसके जीजा की हत्या उनके चाचा ने ही की है। चाचा ने साजिश के तहत मकान की रजिस्ट्री अपने नाम करा ली थी। वह बार-बार जीजा को घर से बाहर निकालने की कोशिश करता था। पहले भी दोनों के बीच मारपीट हुई। DCP दुर्गेश कुमार ने बताया- प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि ठाकुरगंज थाना क्षेत्र में राम भरोसे मौर्या ने आत्महत्या की है। उनका विवाद अपने चाचा राम सेवक मौर्या से था। दोनों एक ही घर में रहते थे। सुबह चाचा-भतीजे में मारपीट हुई। इसमें मृतक की पत्नी को भी चोट आई। वहीं, दूसरे पक्ष में राम सेवक के लड़के जितेंद्र और पत्नी पुष्पा को भी गंभीर चोट आई है। इसी झगड़े को लेकर राम भरोसे ने कमरा बंद कर फांसी लगा ली। इसके बाद दरवाजा काटकर उसका शव निकाला गया है। शिकायत आने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी
और नया पुराने

Ads

Click on image to Read E-Paper

Read and Download Daily E-Paper (Free) Click Here👆

نموذج الاتصال