विज्ञापन लगवायें

अपना विज्ञापन हमें भेजें व्हाट्सएप नं० 9415968722 पर

1 / 6
2 / 6
3 / 6
4 / 6
5 / 6
6 / 6

गुरु पूर्णिमा गुरु के प्रति आस्था और समर्पण का पर्व: श्रीराम प्रपन्नाचार्य महराज

गुरु पूर्णिमा गुरु के प्रति आस्था और समर्पण का पर्व: श्रीराम प्रपन्नाचार्य महराज

वेदांती आश्रम गोलाघाट में उल्लास के साथ मनाया गया गुरु पूर्णिमा का पर्व

केएमबी संवाददाता
सुलतानपुर।रविवार को गुरु पूर्णिमा का पर्व उल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान आश्रमों और मंदिरों में पूजा अर्चना की गई।बड़ी संख्या में लोगों ने धर्माचार्यों की शरण में पहुंचकर उनकी पूजा-अर्चना की। उपहार भेंट किए और सुख समृद्धि का आशीर्वाद लिया।शहर के गोलाघाट स्थित श्री वेदान्ती आश्रम में महन्थ श्रीराम प्रपन्नाचार्य जी महाराज की मौजूदगी में गुरू पूर्णिमा का पर्व धूमधाम से मनाया गया।इस मौके पर विशेष पूजा -अर्चना के बाद राम-नाम संकीर्तन व वृहद भण्डारे का आयोजन हुआ।महन्थ श्रीराम प्रपन्नाचार्य जी महाराज ने भक्तों को गुरु पूर्णिमा पर्व के बारे में जानकारी दें उन्होंने कहा गुरु पूर्णिमा गुरु के प्रति आस्था और समर्पण का पर्व है। उन्होंने कहा गुरु जीवन से अंधकार को दूर करता है तथा ज्ञान रूपी प्रकाश प्रदान करता है।लोगों का आह्वान किया कि वह काम,क्रोध, लोभ,असत्य जैसी बुराइयों को त्याग कर सत्य की राह को अपनाए और सद्गुणों को ग्रहण करें।इस मौके पर भाजपा नेता ओमप्रकाश पांडे बजरंगी,भाजपा प्रवक्ता विजय सिंह रघुवंशी, डॉ आरके मिश्रा, जितेंद्र मिश्रा,अजय पाण्डेय,अखिलेश मिश्रा, आकाश जायसवाल,जय प्रकाश तिवारी समेत सैकड़ों लोगों ने उनका चरण-पूजन कर आशीर्वाद लिया।
और नया पुराने

Ads

Click on image to Read E-Paper

Read and Download Daily E-Paper (Free) Click Here👆

نموذج الاتصال