विज्ञापन लगवायें

अपना विज्ञापन हमें भेजें व्हाट्सएप नं० 9415968722 पर

1 / 6
2 / 6
3 / 6
4 / 6
5 / 6
6 / 6

परिवहन के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यो के लिए सम्मानित किए गए तजिंदर सिंह

परिवहन के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यो के लिए सम्मानित किए गए तजिंदर सिंह

केएमबी नरेश उपाध्याय

नई दिल्ली। कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में परिवहन विशेष द्वारा रिटायर्ड भारतीय जस्टिस सतीश चन्द्रा एवं अमर पाल सिंह, संयुक्त आयुक्त भारत सरकार द्वारा परिवहन क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए पुरस्कृत किया गया। इसके पूर्व परिवहन विशेष द्वारा गठित कमेटी में परिवहन के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने के लिए तजिदर सिंह को सम्मानित किए जाने का निर्णय लिया गया था। सम्मानित होने के पश्चात तजिंदर सिंह ने बातचीत में बताया कि इस सम्मान से आत्मविश्वास को और बल मिला कि ड्राइवर भाइयों एवं परिवहन समाज के लिए और अधिक बढ़-चढ़कर प्रयास करता रहूगा। सम्मान समारोह के आयोजक परिवहन विशेष के द्वारा अमर पाल सिंह, सयुक्त आयुक्त भारत सरकार, रजनीश गुप्ता, आईपीएस, सयुक्त आयुक्त, भारत सरकार, बलराज भनोट, पूर्व निदेशक ए.आर.ए.आई, डा. आर. के. भटनागर, रिटायर्ड आईएएस, जनरल सेक्रेटरी (आई.जी.एस.आई.), डॉ. रोहित बलूजा, अध्यक्ष (आर.ओ.आर.टी.ई. फरीदाबाद), राजिंद्र सिंह वर्मा, वरिष्ठ सलाहकार (पी.डी.आई.एल. भारत सरकार), हेतराम, ज्योतिषाचार्य, अशोक सक्सेना, प्रोटोकॉल अधिकारी, स्वास्थ्य राज्य मंत्री भारत सरकार, अशोक कुमार, प्रधान निजी सचिव अध्यक्ष प्रसार भारती, भारत सरकार, एम. के. गिरी, अधिकृत वरिष्ठ अधिवक्ता सर्वोच्च न्यायालय भारत सरकार, अनुपमा सिंह लोधी, स्वतंत्र निदेशक केन्द्रीय भंडारण निगम भारत सरकार, वीरेन्द्र विज, डीसीपी यातायात गुरुग्राम जैसी महान विभूतियों को कार्यक्रम में आमंत्रित किया गया था। ऐसी महान विभूतियों की उपस्थिति में परिवहन के क्षेत्र में पुरस्कार प्राप्त करने से निश्चित रूप से गर्व की अनुभूति होती है।
और नया पुराने

Ads

Click on image to Read E-Paper

Read and Download Daily E-Paper (Free) Click Here👆

نموذج الاتصال