विज्ञापन लगवायें

अपना विज्ञापन हमें भेजें व्हाट्सएप नं० 9415968722 पर

1 / 6
2 / 6
3 / 6
4 / 6
5 / 6
6 / 6

र‍िटायर्ड आईएएस के बेटे ने सौतेली मां को घर में ही बनाया हवस का शिकार

र‍िटायर्ड आईएएस के बेटे ने सौतेली मां को घर में ही बनाया हवस का शिकार

केएमबी प्रेम बाबू वैश्य
लखनऊ। जम्मू-कश्मीर कैडर के रिटायर आईएएस के घर में उनकी दूसरी पत्नी से दुराचार का प्रकरण सामने आया है। दहेज की मांग पूरी न होने पर रिटायर्ड आईएएस की पत्नी को बंधक बनाकर पीटा गया। पीड़िता ने आरोप लगाते हुए गाजीपुर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया। जांच में घटनास्थल जम्मू कश्मीर के बांदीपुरा होने की बात सामने आने पर विवेचना जम्मू कश्मीर पुलिस को ट्रांसफर की गई है। शक्तिनगर निवासी पीड़िता का निकाह नवंबर 2020 में जम्मू कश्मीर बांदीपुरा निवासी रिटायर आईएएस से हुआ था जिनकी यह दूसरी शादी थी। पहली पत्नी से रिटायर आईएएस के तीन बेटी और एक बेटा हैं। पीड़िता के मुताबिक ससुराल पहुंचने के बाद से ही उसे परेशान किया जाने लगा। दहेज की मांग की गई। दहेज के पूरा नहीं होने पर महिला को उसके सौतेले बच्चों ने बुरी तरह से पीटा। पीड़ित महिला के मुताबिक अप्रैल 2024 में दामाद और उसके सौतेले बेटे ने करीब पांच दिन तक बंधक बना कर दुराचार किया। पत्नी की अश्लील वीडियो बनाकर पति ने ही किया ब्लैकमेल, विरोध करने पर उसे बुरी तरह से पीटा गया। इस दौरान उसे खाना भी नहीं मिला। महिला की तबीयत बिगड़ते देख उसे बांदीपुरा से वापस मायके भेज दिया गया। इससे पहले पति और उसके परिवार वालों ने महिला की कुछ वीडियो बनाई। साथ ही सादे स्टॉम्प पेपर पर हस्ताक्षर भी करा लिए। इंस्पेक्टर गाजीपुर विकास राय ने बताया कि महिला की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया। विवेचना के दौरान घटना जम्मू कश्मीर के बांदीपुरा में होने का पता चला। ऐसे में जांच बांदीपुरा पुलिस स्टेशन को ट्रांसफर कर दिया गया है।
और नया पुराने

Ads

Click on image to Read E-Paper

Read and Download Daily E-Paper (Free) Click Here👆

نموذج الاتصال