विज्ञापन लगवायें

अपना विज्ञापन हमें भेजें व्हाट्सएप नं० 9415968722 पर

1 / 6
2 / 6
3 / 6
4 / 6
5 / 6
6 / 6

पुलिस एवं राजस्व समस्याओं को लेकर तहसील परिसर में गरजे किसान, प्रशासन ने पिलाई आश्वासन की घुट्टी

पुलिस एवं राजस्व समस्याओं को लेकर तहसील परिसर में गरजे किसान, प्रशासन ने पिलाई आश्वासन की घुट्टी

केएमबी संवाददाता
लंभुआ, सुल्तानपुर। 24 जुलाई 2024 दिन बुधवार को पूर्व निर्धारित किसान महापंचायत जिलाध्यक्ष रमा शंकर चौधरी की अध्यक्षता में पुरानी तहसील परिसर में संपन्न हुई। पंचायत में राजस्व, पुलिसिया उत्पीड़न, नहर व विभाग विद्युत से संबंधित गंभीर समस्याओं को लेकर किसान पदाधिकारियों मे काफी आक्रोश व्याप्त रहा। जिलाध्यक्ष रमा शंकर चौधरी ने कहा कि यदि किसान पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता के साथ जिले में सौतेला व्यवहार किया जाएगा तो किसान बड़ा आंदोलन करने पर मजबूर होगा। राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर रामचंद्र सिंह ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि यदि बिजली व्यवस्था एवम नहर में मानक के अनुसार पानी नहीं आता है तो संगठन का प्रतिनिधि मण्डल मुख्यमंत्री से समय लेकर वार्ता करेगा। किसान पंचायत के दृष्टिगत मौके पर तहसीलदार व क्षेत्राधिकारी पंचायत स्थल पर पहुंच गए। किसानो की सभी समस्यो को अति शीघ्र निस्तारण करने का आश्वासन दिए।पंचायत में प्रदेश महासचिव रामकृपाल सिंह प्रदेश उपाध्यक्ष छोटे लाल यादव प्रदेश सचिव उमेश मिश्रा जिला महासचिव गौरी शंकर पांडे जिला उपाध्यक्ष संजीव पांडे जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष इंद्रसेन सिंह   तहसील अध्यक्ष अजय वर्मा तहसील प्रभारी राम आसरे दुबे तहसील उपाध्यक्ष अरविंद उपाध्याय भदैया ब्लॉक अध्यक्ष कृष्णकांत पाठक पी पी कमैचा ब्लॉक अध्यक्ष रमेश चंद्र दुबे ब्रह्मदेव मिश्र रामकृपाल वर्मा दया शंकर सरोज ननकू राम सिपाही करूणा शंकर बरनवाल गुरुजी कुसुम पांडे वंदना सरोज लक्ष्मी विश्वकर्मा  पूजा धुरिया गीता दुबे सरिता सिंह कर्मा प्रजापति विधोतमा गौतम आदि भारी मात्रा में किसान मौजूद रहे।
और नया पुराने

Ads

Click on image to Read E-Paper

Read and Download Daily E-Paper (Free) Click Here👆

نموذج الاتصال