विज्ञापन लगवायें

अपना विज्ञापन हमें भेजें व्हाट्सएप नं० 9415968722 पर

1 / 6
2 / 6
3 / 6
4 / 6
5 / 6
6 / 6

शिक्षक शिक्षा मित्र अनुदेशक कर्मचारी संयुक्त मोर्चा ने डीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन

शिक्षक शिक्षा मित्र अनुदेशक कर्मचारी संयुक्त मोर्चा ने डीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन

केएमबी संवाददाता
सुलतानपुर। शिक्षक शिक्षा मित्र अनुदेशक कर्मचारी संयुक्त मोर्चा के प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर परिषदीय स्कूलों में शिक्षकों , शिक्षा मित्रों, अनुदेशकों एवम अनुचरों के ऑनलाइन उपस्थिति के विरोध में सोमवार से ही काली पट्टी बांध कर शिक्षण कार्य कर रहे हैं। प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर आज उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ, जुनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के शिक्षकों, शिक्षा मित्रों, अनुदेशकों अटेवा, विशिष्ट बीटीसी शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन एवम कर्मचारियों का एक संयुक्त मोर्चा बनाते हुए डिजिटल हाजिरी से सम्बंधित होने वाली विभिन्न समस्याओं पर विचार करने के लिए माननीय मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश शासन को ज्ञापन सौंपा। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद पाण्डेय एवम जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष देवेंद्र त्रिपाठी ने बताया कि सरकार समस्त बेसिक शिक्षा परिषद के शिक्षकों की 17140,18150 की वेतन विसंगति,शिक्षा मित्रों एवम अनुदेशकों को समान कार्य के लिए समान वेतन , 31ईएल,15 हॉफ डे सीएल, कैशलेस मेडिकल सुविधा , पुरानी पेंशन सहित कई मांगे कई वर्षों से ठंडे बस्ते में डाल दिया है और समस्त कार्य अभी तक शिक्षकों के व्यक्तिगत मोबाईल से जबरदस्ती करा रही है ह। आए दिन नए नए प्रयोग विद्यालयों में किए जा रहे हैं जिससे बच्चों की मूलभूत आवश्यक शिक्षण व्यवस्था में सभी ऑनलाइन करके व्यवधान उत्पन्न किया जा रहा है जिसका संगठन पुरजोर विरोध करता है। प्रतिकूल परिस्थितियों में उपस्थिति संबन्धित अव्यहारिक आदेश वापस लिया जाए अन्यथा प्रदेश स्तर पर व्यापक आंदोलन किया जाएगा। जिला मंत्री दिनेश उपाध्याय ने बताया कि संयुक्त मोर्चा में जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ उ0 प्र0 महिला शिक्षक संघ, विशिष्ट बीटीसी शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन, शिक्षा मित्र संघ, अनुदेशक संघ बेसिक शिक्षा परिषद कर्मचारी संघ, अटेवा, यूटा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष की लखनऊ में मिलकर निर्णय लिया गया है कि 15जुलाई को मुख्यमंत्री को इस तरह के अव्यावहारिक आदेश को वापस लेने के लिए 7 सूत्रीय मांग पत्र का ज्ञापन जिलाधिकारी के प्रतिनिधि संदीप वर्मा सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा गया। समस्त संगठनो के जिलाध्यक्ष ने समस्त एस आरजी एआरपी प्रधानाध्यापकों एवम शिक्षक संकुल आहवान किया है कि 16 जुलाई को कोई भी डीसीएफ नही भरेगा। मोर्चा के सह संयोजक एवम मीडिया प्रभारी रणवीर सिंह ने बताया कि सभा को संगठन की प्रदेश उपाध्यक्ष मालती सिंह, प्रदेश मंत्री अनिल, योगेंद्र प्रताप सिंह प्रान्तीय संयुक्त मंत्री, मंडल अध्यक्ष विनय पाण्डेय मांडलिक मंत्री अयोध्या शमीम अहमद जिला उपाध्यक्ष रमेश तिवारी राम अनुज प्रमेंद्र सिंह राधेश्याम मौर्य केके सिंह कोषाध्यक्ष रामाशीष मौर्य संयुक्त मंत्री डा विनय प्रजापति अरुण वर्मा वैभव भटनागर राजीव यादव मंत्री शिव कुमार विजय प्रकाश मिश्रा,जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के महामंत्री कलहूपाल, मंत्री संतोष पाण्डेय दामोदर तिवारी मंत्री शेर बहादुर शुक्ला आदर्श शिक्षा मित्र संघ के जिलाध्यक्ष दिनेश चंद्रा महामंत्री प्रदीप यादव मीडिया प्रभारी श्रवण कुमार, रमेश कुमार,लालचन्द प्राथमिक शिक्षक संघ कादीपुर राजेन्द्र कुमार शैलेश कुमार रामनयन महामंत्री पवन कुमार उपाध्यक्ष प्रमोद दूबे कोषाध्यक राम प्रसाद मिश्रा जुनियर संघ दूबेपुर अध्यक्ष राजीव मिश्र अटेवा के जिलाध्यक्ष अशोक सिंह गौरा महिला शिक्षक संघ की जिलाध्यक्ष गायत्री सिंह वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुचित्रा सिंह मीडिया प्रभारी अर्चना श्रीवास्तव जिला व्यायाम शिक्षक राहुल तिवारी एवम श्रृद्धा सिंह जिला स्काउट धर्मेंद्र सिंह ज्योति सिंह आईटी टीचर्स संघ के जिलाध्यक्ष अजय दूबे शिक्षा मित्र संघ प्रदेश उपाध्यक्ष धीरेंद्र त्रिपाठी जुनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के उपाध्यक्ष मंजुलता राय वैभव भटनागर राम चंद्रपाल राजभर मनोज मौर्या विजय सिंह महिला शिक्षक संघ की महामंत्री सीमा सिंह अनुदेशक संघ के जिलाध्यक्ष आशुतोष यादव व मनोज कुमार सिंह सुनीता श्रीवास्तव अलका डॉ सुदक्षीणा मिश्रा स्मृति शिखा यासमीन बजरंग यादव खादिम सादिक मुजम्मिल दिनेश राजकुमार तिवारी अखिलेश मिश्रा अनूप सिंह,विशिष्ट बीटीसी शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष डा अरविंद सिंह व डा जनार्दन राय शिव कुमार राकेश सिंह शाहबानो श्रद्धा आशा चौरसिया अनीता गीता आलोक जंग बहादुर सिंह अवधेश पाण्डेय सहित हजारों की संख्या में शिक्षा मित्र अनुदेशक शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।
और नया पुराने

Ads

Click on image to Read E-Paper

Read and Download Daily E-Paper (Free) Click Here👆

نموذج الاتصال