विज्ञापन लगवायें

अपना विज्ञापन हमें भेजें व्हाट्सएप नं० 9415968722 पर

1 / 6
2 / 6
3 / 6
4 / 6
5 / 6
6 / 6

बाबा जनवारी नाथ धाम में जलाभिषेक के लिए उमङा आस्था का जन सैलाब, सुरक्षा के रहे कड़े इंतजाम

बाबा जनवारी नाथ धाम में जलाभिषेक के लिए उमङा आस्था का जन सैलाब, सुरक्षा के रहे कड़े इंतजाम

केएमबी संवाददाता
लंभुआ, सुल्तानपुर। सावन के प्रथम सोमवार को जिले के प्रसिद्ध बाबा जनवारी नाथ धाम में शिवभक्तों की भीड़ भोर में तीन बजे से ही उमड़ आई। भक्तों ने मंगलकामना के लिए जलाभिषेक किया। पूरे दिन पूजन - अर्चन का क्रम जारी रहा। इस दौरान सुरक्षा के खास इंतजाम किए गए थे। प्रसिद्ध शिव धाम में सोमवार की सुबह से ही भक्तों का तांता लगा रहा। बेलपत्र, अक्षत , पुष्प व नैवेद्य अर्पित करके लोगों ने अपने प्रियजनों के लिए मंगल कामना की। प्रभारी निरीक्षक अखण्डदेव मिश्र के नेतृत्व में पुलिस सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। मुख्य मार्ग से ही दोपहिया व चारपहिया वाहनों को रोक दिया गया था। पूरे दिन लोगों ने धाम में पहुँच कर पूजन अर्चन किया। इसी क्रम में बाबा जनवारी नाथ धाम सेवा संस्थान (ट्रस्ट) के संयोजन में साप्ताहिक महारुद्राभिषेक का आयोजन सोमवार से शुरू किया गया है। सुबह करीब छः बजे से होने वाले इस आयोजन में सोमवार को 11 परिवार शामिल हुए। आठ विद्वान पुरोहितों के स्वस्तिवाचन व निर्देशन में लोगों ने पार्थिव शिव लिंग का अभिषेक किया। भस्म आरती व विसर्जन के बाद भक्तों को प्रसाद भी प्रदान किया गया।
और नया पुराने

Ads

Click on image to Read E-Paper

Read and Download Daily E-Paper (Free) Click Here👆

نموذج الاتصال