विज्ञापन लगवायें

अपना विज्ञापन हमें भेजें व्हाट्सएप नं० 9415968722 पर

1 / 6
2 / 6
3 / 6
4 / 6
5 / 6
6 / 6

हर घर तिरंगा अभियान को हर घर से जोड़ेगी भाजपा- मीना चौबे

हर घर तिरंगा अभियान को हर घर से जोड़ेगी भाजपा- मीना चौबे

केएमबी शिव प्रकाश
सुलतानपुर। स्वतंत्रता दिवस पर भाजपा हर घर तिरंगा अभियान चलायेंगी।इसी कड़ी में 11 से 15 अगस्त तक विभिन्न आयोजन किए जाएंगे।हर घर तिरंगा अभियान की रुपरेखा तैयार करने के लिए बुधवार को भाजपा कार्यालय पर कार्यशाला आयोजित हुई। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश मंत्री मीना चौबे ने कहा पार्टी हर घर तिरंगा अभियान को हर घर से जोड़ेगी। उन्होंने जिले भर से आए पदाधिकारियों को हर घर तिरंगा अभियान के लिए तिथिवार कार्यक्रम की रुपरेखा बताते हुए हर घर पर तिरंगा फहराने के लिए अभी से जुटने का आह्वान किया। उन्होंने कहा भाजपा कार्यकर्ता जन-जन से संपर्क कर हर घर व दुकानों पर तिरंगा फहराने के लिए अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें। भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ आरए वर्मा ने कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए बताया कि 11 अगस्त को युवा मोर्चा के नेतृत्व में प्रत्येक विधानसभा में तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। 12 से 14 अगस्त को महापुरुषों की प्रतिमा एवं स्मारकों के आसपास स्वच्छता व माल्यार्पण का कार्यक्रम चलाया जाएगा। 14अगस्त को विभाजन विभिषिका स्मृति दिवस पर मौन जुलूस, प्रदर्शनी व संगोष्ठी आयोजित होगी। 15 अगस्त को पार्टी के पदाधिकारी जगह-जगह सार्वजनिक कार्यक्रमों में शामिल होंगे। संचालन जिला महामंत्री व कार्यक्रम संयोजक संदीप सिंह ने किया। भाजपा प्रवक्ता विजय सिंह रघुवंशी‌ ने बताया कि कार्यक्रम में निवर्तमान जिलाध्यक्ष जगजीत सिंह छंगू, नगर पालिका अध्यक्ष प्रवीन कुमार अग्रवाल, सहकारी बैंक अध्यक्ष योगेंद्र प्रताप सिंह, आनन्द द्विवेदी, सुनील वर्मा, धर्मेन्द्र कुमार, बबिता तिवारी, डॉ प्रीति प्रकाश, एलके दूबे, प्रदीप शुक्ला, आशीष सिंह रानू, राजेश सिंह, नरेंद्र सिंह, चन्दन नारायन सिंह, रेखा निषाद, अरुण जायसवाल, सुमन राव कोरी, रुपेश सिंह, श्याम बहादुर पाण्डे, गांधी सिंह, अखिलेश जायसवाल, महेश सिंह, मोहित सिंह, डॉ संतोष सिंह, डॉ वीपी सिंह, इन्द्रदेव मिश्रा, रामेंद्र प्रताप सिंह, कुंवर बहादुर सिंह,वीरेंद्र भार्गव, अयोध्या प्रसाद वर्मा, धर्मेन्द्र द्विवेदी, आशुतोष सिंह, देवेन्द्र सिंह, डावर खां,आकाश जायसवाल,सतीश सिंह, नन्दलाल पाल, महावीर श्रीवास्तव, ब्रह्मदेव सिंह, सूर्य नारायण पाण्डेय, प्रदीप शर्मा, मनोज श्रीवास्तव, राम अभिलाष सिंह, सिद्धार्थ विक्रम सिंह, माधुरी मिश्रा, राम नारायन उपाध्याय, अरुण कुमार, अफजल अंसारी, विजय जायसवाल, रागिनी मिश्रा, सुशील पांडेय, आशुतोष शुक्ला, अखिलेश सिंह, प्रवीण मिश्रा, गोविंद त्रिपाठी, बृजेश वर्मा,bराजेश चतुर्वेदी, डॉ विनय प्रजापति, राजधर शुक्ला, हरीश सिंह, भूपेंद्र पाठक, संदीप गुप्ता, हरिशंकर वर्मा, विक्की वर्मा, राम मूर्ति वर्मा, सचिन पाण्डे आदि मौजूद रहे।
और नया पुराने

Ads

Click on image to Read E-Paper

Read and Download Daily E-Paper (Free) Click Here👆

نموذج الاتصال