विज्ञापन लगवायें

अपना विज्ञापन हमें भेजें व्हाट्सएप नं० 9415968722 पर

1 / 6
2 / 6
3 / 6
4 / 6
5 / 6
6 / 6

स्वयं को अधिकारी बता महिलाओं को प्रेम जाल में फंसाकर पैसे ऐंठने वाला शातिर चढ़ा पुलिस के हत्थे

स्वयं को अधिकारी बता महिलाओं को प्रेम जाल में फंसाकर पैसे ऐंठने वाला शातिर चढ़ा पुलिस के हत्थे

केएमबी संवाददाता
लखनऊ।महिलाओं के साथ धोखाधड़ी कर उनसे पैसे ऐंठने वाले मुकीम खान को दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच टीम ने गिरफ्तार कर लिया। 38 वर्षीय मुकीम खान मूल प्रतापगढ़ जिले का रहने वाला है।आरोपी मुकीम महिलाओं से सोशल मीडिया पर दोस्ती करता था और उनसे शादी का वादा करता था और जैसे ही वह महिलाओं का विश्वास जीतने में कामयाब होता था, वह उनसे पैसे लेकर फरार हो जाता था. आरोपी महिलाओं के सामने अपने आप को एक अधिकारी के तौर पर पेश करता था और अपनी पत्नी की मौत की झूठी कहानी सुनाता था। मुकीम खान ने कुल 50 महिलाओं को अपना शिकार बनाया, जिसमें से एक महिला जज है।मुकीम खान को हाल ही में दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने झूठे बहाने बनाकर महिलाओं से पैसे ऐंठने के आरोप में गिरफ्तार किया है। मुकीम खान फर्जी पहचान के साथ वैवाहिक वेबसाइटों पर कई अकाउंट बनाए थे।महिलाओं को अपने झूठे वादे के जाल में मुकीम ने फंसाया हुआ था। जानकारी के मुताबिक मुकीम 10वीं पास है।मुकीम दिल्ली के शास्त्री पार्क में रहता था। मुकीम खान ने पुलिस को बताया कि वह शादी के लिए अविवाहित,विधवा और तलाकशुदा मुस्लिम महिलाओं को निशाना बनाता था। खुद को एक सरकारी अधिकारी बताता था और जिन महिलाओं से भी उसकी दोस्ती होती थी, उन्हें अपनी झूठी कहानी बताता था। मुकीम ने बताया कि मैं सबको बताता था कि उसकी पत्नी की मौत हो चुकी है और वह अपनी बेटी के देखभाल के लिए शादी करना चाहता है। बता दें कि मुकीम खान शादीशुदा है। मुकीम के तीन बच्चे भी हैं।महिलाओं के साथ अपनी पत्नी और बेटी की तस्वीरें शेयर करता था। मुकीम ने महिलाओं के परिवारों से भी मुलाकात की और शादी की तारीख तय की।एक बार जब मुकीम ने उनका विश्वास अर्जित कर लिया, तो वह विवाह हॉल बुक करने या शादी के अन्य खर्चों के लिए पैसे मांगता था और फिर वह गायब हो जाता था।मुकीम ने देश भर में 50 से अधिक महिलाओं को धोखा दिया है।मुकीम ने यूपी की एक महिला जज को भी धोखा दिया है।
और नया पुराने

Ads

Click on image to Read E-Paper

Read and Download Daily E-Paper (Free) Click Here👆

نموذج الاتصال