विज्ञापन लगवायें

अपना विज्ञापन हमें भेजें व्हाट्सएप नं० 9415968722 पर

1 / 6
2 / 6
3 / 6
4 / 6
5 / 6
6 / 6

मुंबई के ठाणे जिले के तिवारी परिवार में अष्ट विनायक गणपति बप्पा का दिव्य आगमन

मुंबई के ठाणे जिले के तिवारी परिवार में अष्ट विनायक गणपति बप्पा का दिव्य आगमन

केएमबी संवाददाता
ठाणे, सुलतानपुर। महानगरी मुंबई के ठाणे जिला में विघ्नहर्ता, प्रथम पूज्य प्रभु श्री गणपति बाप्पा का शानदार तरीके से आगमन हुआ। ढोल नगाड़ों और आतिश बाजी के साथ श्रद्धालुओ में उत्साह का माहौल देखने को मिल रहा है। मालूम हो सुल्तानपुर जिले के चांदा कस्बे के पास अचलपुर गांव के रहने वाले राम शेष तिवारी अपने परिवार के साथ महाराष्ट्र के ठाणे जिले में रहते हैं। तिवारी परिवार हर साल हर्षोल्लास के साथ विघ्न विनाशक गणपति महाराज की पूरे भक्ति भाव से पूजन अर्चन कर समस्त देशवासियों के कल्याण की कामना के लिए गणपति महाराज प्रार्थना करते हैं। आपको बताते चलें कि गणपति महाराज का पूजन अर्चन का कार्यक्रम तिवारी परिवार विगत कई वर्षों से करता चला आ रहा है। गणपति पूजन के इस शुभ अवसर पर राम शेष तिवारी, जयप्रकाश तिवारी, राघव तिवारी, केशव तिवारी, फूलदेवी तिवारी, अर्पण तिवारी एवं गरिमा तिवारी के साथ-साथ अन्य श्रद्धालु मौजूद रहे।
और नया पुराने

Ads

Click on image to Read E-Paper

Read and Download Daily E-Paper (Free) Click Here👆

نموذج الاتصال