विज्ञापन लगवायें

अपना विज्ञापन हमें भेजें व्हाट्सएप नं० 9415968722 पर

1 / 6
2 / 6
3 / 6
4 / 6
5 / 6
6 / 6

भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का फूंका गया पुतला

भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का फूंका गया पुतला

केएमबी ब्यूरो रानू शुक्ला
बांदा। भारतीय जनता युवा मोर्चा जनपद बांदा द्वारा भजयुमो जिलाध्यक्ष मोहित गुप्ता के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का संतों का अपमान किये जाने, संतों को माफिया कहे जाने व हिंदू समाज को दिशा देने वाले पूज्य संतों को अपमानित करने के विरोध मे अशोक लाट तिराहे मे पुतला दहन किया गया। भाजयुमो जिलाध्यक्ष मोहित गुप्ता ने कहा कि अखिलेश यादव की बुद्धि भ्रष्ट हो गयी है, साधू संत समाज को नाई दिशा देते हैं, भारतीय संस्कृति का विस्तार करते हैं। साधू संतों का अपमान तो इन्होने अपने पूर्वजों से सीखा है। इनके पिता मुलायम सिंह यादव ने भी राम भक्तों पर गोलियां चलाई थी। विरोध प्रदर्शन में संतोष गुप्ता, अखिलेश नाथ दीक्षित, मनोज पुरवार, वंदना गुप्ता लाखन सिंह राजपूत, संतोष राजपूत, इंद्रेश द्विवेदी, धीरेंद्र सिंह धीरू, आशीष पटेल, सूरज दिनकर, आशीष पाठक आशीष गुप्ता, सत्येंद्र प्रताप राजपूत, नंदलाल कुशवाहा, अम्बर दीक्षित, राम बिहारी साहू, विनय प्रजापति, कैलाश अनुरागी, फूलचंद्र वर्मा आदि कार्यकर्ता व पदाधिकारी उपस्थित रहे।
और नया पुराने

Ads

Click on image to Read E-Paper

Read and Download Daily E-Paper (Free) Click Here👆

نموذج الاتصال