विज्ञापन लगवायें

अपना विज्ञापन हमें भेजें व्हाट्सएप नं० 9415968722 पर

1 / 6
2 / 6
3 / 6
4 / 6
5 / 6
6 / 6

जिले की ऐतिहासिक दुर्गा पूजा महोत्सव को संपन्न कराने हेतु पर पुलिस प्रशासन ने कसी कमर

जिले की ऐतिहासिक दुर्गा पूजा महोत्सव को संपन्न कराने हेतु पर पुलिस प्रशासन ने कसी कमर

केएमबी संवाददाता

सुलतानपुर। जिले की ऐतिहासिक दुर्गा पूजा महोत्सव इस समय जोरों पर है। जिले के नगर क्षेत्र सहित तमाम ग्रामीण अंचलों में भी श्रद्धालुओं द्वारा मां की प्रतिमा स्थापित कर पूजन अर्जुन किया जा रहा है। दुर्गा पूजा महोत्सव का यह पर्व आगामी पूर्णिमा पर विसर्जन शोभायात्रा के साथ मां दुर्गे की मूर्तियों के विसर्जन होने तक चलता रहेगा। इस दौरान जिला प्रशासन द्वारा सुरक्षा के जबरदस्त इंतजाम किए गए हैं। 

 सुल्तानपुर की ऐतिहासिक दुर्गा पूजा सकुशल संपन्न करने के लिए पुलिस के जवान संवेदनशील स्थानों पर तैनात किए गए हैं। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक सोमेन बर्मा के निर्देशन में जनपदीय पुलिस बल द्वारा जनपद में होने वाले मूर्ति विसर्जन, लगने वाले मेलों में शांति व्यवस्था कायम रखने के दृष्टिगत विभिन्न स्थानों पर पर्याप्त पुलिस बल की उपस्थिति में रूट डायवर्जन तथा संदिग्ध व्यक्ति वाहन को चेकिंग की जा रही है तथा पर्याप्त पुलिस टीमों द्वारा क्षेत्र में भ्रमण किया जा रहा है। 

इसी क्रम में
क्षेत्राधिकारी लम्भुआ अब्दुस सलाम द्वारा थाना चाँदा क्षेत्र में तथा क्षेत्राधिकारी जयसिंहपुर रमेंशचन्द्र द्वारा थाना मोतिगरपुर में भ्रमण कर संदिग्ध व्यक्ति एंव वाहन चेक किये जा रहे हैं।
और नया पुराने

Ads

Click on image to Read E-Paper

Read and Download Daily E-Paper (Free) Click Here👆

نموذج الاتصال