विज्ञापन लगवायें

अपना विज्ञापन हमें भेजें व्हाट्सएप नं० 9415968722 पर

1 / 6
2 / 6
3 / 6
4 / 6
5 / 6
6 / 6

कर्म के उद्देश्य ही फल के रूप को निर्धारित करतें है- चित्रलेखा

कर्म के उद्देश्य ही फल के रूप को निर्धारित करतें है- चित्रलेखा

केएमबी संवाददाता
कुडवार। कथा कराने के पीछे क्या उद्देश्य है उसी पर कथा का फल निर्भर करता है।व्यक्ति के कर्म उसके फल के बड़े कारक है।अच्छे कर्म करने का फल अलग और बुरे कर्म का अलग फल स्वयं जगदीश ने निर्धारित किया है।भगवान ने संसार का ऐसा स्ट्रक्चर बनाया है कि यह पूरा दुखालय है। यहां पग-पग पर दुख ही मिलने है।पर यह स्थाई नही है दुख मे ईश्वर का हाथ पकड़े रहिये फिर सुख भी आयेगा‌।उक्त विचार श्रीमद्भागवत महापुराण के चतुर्थ दिवस की कथा में अंतर्राष्ट्रीय कथा व्यास देवी चित्रलेखा ने कही। इस दौरान श्रीमद्भागवत का रसपान पाने के लिए भक्तों का सैलाब कथा स्थल पर उमड़ पड़ा।कार्यक्रम मे पंहुचे भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रमापति राम त्रिपाठी, फूलपुर सांसद प्रवीण पटेल,आर एस यादव जिला सत्र न्यायाधीश लोक अदालत,रामप्रकाश मिश्रा जिलाध्यक्ष अमेठी, सीताराम वर्मा विधायक लंभुआ, राजेश गौतम विधायक कादीपुर, दयाशंकर यादव पूर्व जिलाध्यक्ष अमेठी, डॉ कुंवर बहादुर सिंह ब्लाक प्रमुख लंभुआ आदि ने व्यास पीठ को नमन करते हुए साध्वी का आशीर्वाद लिया। यहाँ देवी चित्रलेखा ने भक्त प्रहलाद गजेंद्र समुंद्र मंथन की कथा सुनाई ।यहाँ मंथन से निकले अमृत को लेकर संघर्ष शुरू हुआ तब नारायण स्त्री स्वरूप लेकर पहुंचे और चालाकी से देवताओ को अमृत पिला दिया। सूर्य व चंद्रमा के बीच छिपे राहु ने अमृत पान कर लिया जिसका सिर नारायण ने सुदर्शन से काट दिया।देवताओं व राक्षसों के बीच युद्ध शुरू हुआ अब बलि को ठीक करने के लिए नारायण को माता अदिति के यहाँ वामन के स्वरूप में अवतरित हुए। ठुमकी चलत रामचंद्र बाजत पैजानिया से देवी ने मर्यादा पुरुषोत्तम के बाल व्यवहार की चर्चा की। कथावाचक देवी चित्रलेखा ने देवकी और वासुदेव के विवाह, वासुदेव और देवकी के कारागार में डालने, आठवें पुत्र रूप में श्री कृष्ण के जन्म होने व मां विंध्यवासिनी की कथा विस्तार से सुनाई।भागवत पीठ की आरती मे प्रदेश सरकार मे मंत्री गिरीश यादव, डॉ ए.के. सिंह, धर्मेंद्र सिंह बबलू, डॉ शैलेंद्र त्रिपाठी,भाजपा प्रवक्ता विजय सिंह रघुवंशी, प्रधान संघ अध्यक्ष मनोज तिवारी, विनोद पांडेय, पूर्व जिला मंत्री महेश सिंह, पूर्व मंडल अध्यक्ष यज्ञ प्रसाद सिंह, मंडल अध्यक्ष महावीर श्रीवास्तव,अवधेश शर्मा,रमेश तिवारी, निर्भय सिंह, अरुण द्विवेदी, अजय पाण्डेय, रामतीर्थ तिवारी, राजेश दुबे निर्माण, पूर्व मंडल अध्यक्ष अखिलेश मिश्रा, यमुना प्रसाद पाण्डेय,उमाकांत शुक्ला आदि रहे।आयोजक भाजपा नेता रामचंद्र मिश्र ने सभी आगंतुकों का स्वागत किया।यहां राममूरत मिश्रा,राम अवध मिश्र ,राम अचल मिश्र, शुभम मिश्रा,प्रदीप शुक्ला,सत्य देव तिवारी,मोंटी मिश्रा, शुभम् मिश्र, सुजीत मिश्र,कृष्ण कुमार शुक्ल आदि ने भागवत जी की सपरिवार आरती उतारी।
और नया पुराने

Ads

Click on image to Read E-Paper

Read and Download Daily E-Paper (Free) Click Here👆

نموذج الاتصال