पंखे के हुक से लटकता मिला विवाहिता का शव, पिता ने दहेज के लिए हत्या का लगाया आरोप

Ads

विज्ञापन लगवायें

अपना विज्ञापन हमें भेजें व्हाट्सएप नं० 9415968722 पर

1 / 7

पंखे के हुक से लटकता मिला विवाहिता का शव, पिता ने दहेज के लिए हत्या का लगाया आरोप

केएमबी ब्यूरो रामशरण यादव
बाराबंकी। देवा थाना के सैहारा गांव में सोमवार की देर रात एक विवाहिता का शव उसके कमरे में साड़ी से पंखे के हुक से लटका मिला। परिजनों ने शव देखा तो चीख पड़े। शोर सुनकर लोगों की भीड़ जुट गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। मृतका के पिता ने हत्या कर शव को फंदे से लटकाए जाने का आरोप लगाया है। दी गई तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी ससुरालीजनों के खिलाफ दहेज के लिए हत्या किये जाने का मुकदमा दर्ज किया है। देवा थाना के सैहारा गांव निवासी राहुल पासवान की पत्नी प्रीती (30) का शव सोमवार की देर रात करीब 12 बजे उसके कमरे में पंखे के हुक से साड़ी के फंदे से लटका मिला। पति ने पत्नी प्रीती का शव फंदे से लटका तो चीख पड़ा। उसके चीखने की आवाज सुनकर परिजन भी वहां पहुंच गए। कुछ ही देर में वहां पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतरवा कर उसका पंचनामा भरा। युवती की मौत की सूचना उनके मायके में दी गई तो पिता बलदेव पुत्र बिंद्रा निवासी ग्राम बैरागीपुर थाना देवा के साथ अन्य लोग भी पहुंच गए। उन्होंने बताया कि उन्होंने अपनी पुत्री प्रीती का विवाह करीब दो साल पहले राहुल से किया था। शादी के बाद से ही ससुरालीजन उसे परेशान करते थे। लोग अतिरिक्त दहेज में एक बाइक व एक लाख रुपये नगद की मांग कर रहे थे। कई बार उसने इसकी जानकारी मायके में दी लेकिन उसे समझा बुझा कर शांत करा दिया गया। मृतका के एक पुत्र है। मृतका के पिता बलदेव का आरोप है कि ससुरालीनों ने उसकी हत्या कर शव को फंदे से लटकाया है। जिससे उसे आत्महत्या का रूप दिया जा सके। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया है। कोतवाल अनिल पांडेय ने बताया कि प्रथम दृष्टाया मामला आत्महत्या का लग रहा है। बताया जा रहा कि मृतका को दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाता था। पिता ने हत्या किये जाने के बात कही है। केस दर्ज कर जांच की जा रही है।

Ads

अपना विज्ञापन हमें भेजें व्हाट्सएप नं० 9415968722 पर

विज्ञापन लगवायें!!! S-1

1 / 3

विज्ञापन लगवायें!!! S-2

1 / 3
Description of Image 1

विज्ञापन लगवायें!!!

Description of Image 2

Description of Image 3

और नया पुराने

نموذج الاتصال