किसान समस्याओं का समय रहते निस्तारण न होने पर 21 मार्च को होगी बड़ी किसान पंचायत
सुल्तानपुर। आज दिनांक 6.2.2025 दिन बृहस्पतिवार को भारतीय किसान यूनियन राष्ट्रीयता वादी गुट की मासिक बैठक जिला अध्यक्ष रमा शंकर चौधरी की अध्यक्षता में तिर कोनिया पार्क सुलतानपुर संपन्न हुई बैठक में संगठन द्वारा पूर्व में दिए गए मांग पत्र पर गहनता पूर्वक विचार विमर्श किया गया। किसान पदाधिकारियों ने सर्व सहमति से निर्णय लिया है कि यदि प्रशासन द्वारा पूर्व में दिए गए मांग पत्र का निस्तारण 20 3 2025 तक नहीं किया जाता है तो किसान मजबूर होकर 21 3.2025 को त्रिकोणीय पार्क सुल्तानपुर में महापंचायत लगाने पर मजबूर होगा जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी शासन व प्रशासन की स्वयं की होगी। इसके बाद किसानों से संबंधित मांग पत्र किसान पदाधिकारियों द्वारा कलेक्ट्रेट पहुंचकर सिटी मजिस्ट्रेट महोदय विदुषी सिंह को सौंपा महोदया द्वारा किसानों को संबोधित करते हुए आश्वासन दिया गया कि उच्च अधिकारियों से आप लोगों की अति शीघ्र वार्ता कराकर सभी समस्याओं का निस्तारण करवाने का प्रयास किया जाएगा। बैठक में प्रदेश महासचिव रामकृपाल सिंह, प्रदेश सचिव उमेश मिश्रा जिला महासचिव गौरी शंकर पांडे जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष इंद्रसेन सिंह तहसील अध्यक्ष जयसिंहपुर राज नारायण तिवारी तहसील संगठन मंत्री बड़े मिश्रा तहसील अध्यक्ष लंभुआ अजय वर्मा तहसील अध्यक्ष कादीपुर अरविंद चौबे अशोक मिश्रा अनिल वर्मा बल्ले राम सुरेश यादव जय किशन गिरी कलावती अनीता आज सैकड़ो पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Tags
कृषि समाचार