कोतवाली नगर पुलिस को मोबाइल चोर को मय मोबाइल के गिरफ्तार करने में मिली सफलता
सुल्तानपुर। पुलिस अधीक्षक कुँवर अनुपम सिंह के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक के निकट पर्यवेक्षण में जनपद सुलतानपुर पुलिस द्वारा वांछित के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 100/2025 धारा 304/317(2) बीएनएस से सम्बन्धित घटना में छीने गये मोबाइल के साथ अभियुक्त शुभम सिह पुत्र चन्द्रभान सिह निवासी ग्राम दसईपुर थाना पीपरपुर जनपद अमेठी को गिरफ्तार किया गया। दिनांक 14.02.2025 को थाना स्थानीय पर वादिनी मुकदमा के द्वारा किये गये आनलाइन आवेदन पर जरिये ई.एफ.आई.आर. मु0अ0सं0 100/2025 धारा 304 भारतीय न्याय संहिता2023 बनाम अज्ञात के पंजीकृत हुआ। विवेचना के क्रम में मुकदमा उपरोक्त में छीने गये मोबाइल रियल मी सिल्वर कलर आईएमईआई नम्बर को तथा अन्य मोबाइलो को अभियुक्त के पास से बरामद किया गया । अभियोग शुभम सिह पुत्र चन्द्रभान सिह निवासी ग्राम दसईपुर थाना पीपरपुर जनपद अमेठी उम्र करीब 20 वर्ष व अन्य 03 नफर अभियुक्तो का नाम प्रकाश में आया है तथा धारा 317(2) भारतीय न्याय संहिता 2023 की बढ़ोत्तरी की गयी है । गिरफ्तारशुदा अभियुक्त शुभम सिह पुत्र चन्द्रभान सिह निवासी ग्राम दसईपुर थाना पीपरपुर जनपद अमेठी को मा0न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम मे उ0नि0 श्रीकृष्ण शुक्ला, उ0नि0 शिवानन्द यादव, का0 रामप्रकाश यादव शामिल रहे।
बरामद मोबाइल
1. रियल मी सिल्वर कलर आईएमईआई नम्बर 8617100***92 व 8617100**084 (सम्बन्धित मु0अ0सं0 0100/2025 धारा 304/317(2) भारतीय न्याय संहिता 2023)
2. ओपो काला रंग IMEI No. 869663045**50 व 86966304**43
3. वीवो मोबाईल स्काई ब्लू रंग IMEI No 8651***310 व 86519076***02
4. रेडमी स्काई ब्लू रंग IMEI No 862228053***50 व 862228053***68
5. वीवो रंग स्काई ब्लू चमकीला रंग जिसका लॉक होने के कारण IMEI No नही मिल सका
6. वीवो गोल्डन (लॉक होने के कारण IMEI No उपलब्ध नही)।
Tags
अपराध समाचार