CM रेखा गुप्ता ने दिल्ली में किया मंत्रियों के विभागों का बंटवारा, सीएम के पास गृह और वित्त

Ads

विज्ञापन लगवायें

अपना विज्ञापन हमें भेजें व्हाट्सएप नं० 9415968722 पर

1 / 7


CM रेखा गुप्ता ने दिल्ली में किया मंत्रियों के विभागों का बंटवारा, सीएम के पास गृह और वित्त
केएमबी संवाददाता
दिल्ली में मंत्रिमंडल के शपथ ग्रहण के बाद अब मंत्रियों के बंटवारा हो गया है। सीएम रेखा गुप्ता ने खुद के पास गृह और वित्त जैसे महत्वपूर्ण विभाग रखे हैं, वहीं, प्रवेश वर्मा को शिक्षा विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। विदित रहे कि रेखा गुप्ता ने गुरुवार को दिल्ली की नई मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली और उनके साथ छह मंत्रियों ने भी ऐतिहासिक रामलीला मैदान में शपथ ली है। रेखा गुप्ता के मंत्रियों के विभागों का बंटवारा हो गया है। सीएम रेखा गुप्ता ने गृह और वित्त जैसे महत्वपूर्ण विभाग अपने पास रखे हैं। इसके अलावा, उनकी सतर्कता और योजना भी है। पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल को हराने वाले प्रवेश वर्मा को शिक्षा, लोक कल्याण और परिवहन विभाग की जिम्मेदारी दी गई है।

आइये जानें किस मंत्री को मिला क्या विभाग

1. रेखा गुप्ता (मुख्यमंत्री) – गृह, वित्त, सेवाएं, सतर्कता, योजना

2. प्रवेश वर्मा- शिक्षा, लोक निर्माण विभाग, परिवहन

3. मनजिंदर सिंह सिरसा- स्वास्थ्य, शहरी विकास, उद्योग

4. रविन्द्र कुमार इंद्रराज – समाज कल्याण, एससी/एसटी मामले, श्रम

5. कपिल मिश्रा- जल, पर्यटन, संस्कृति

6. आशीष सूद राजस्व, पर्यावरण, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति

7. पंकज कुमार सिंह- विधि, विधायी कार्य, आवास

बता दें कि दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा ने आप को पराजित कर 27 सालों के पास सत्ता में वापसी की है और रेखा गुप्ता को सीएम बनाया है। सीएम रेखा गुप्ता ने ऐलान किया है कि वह दिल्ली में फिर से विकास को अमली जामा पहनाएंगी।
 शाम को कैबिनेट की बैठक, होंगे अहम फैसले
बता दें कि सीएम पद की शपथ लेने के बाद रेखा गुप्ता गुरुवार शाम को युमना आरती में शामिल होंगी। उसके बाद शाम सात बजे दिल्ली कैबिनेट की बैठक होगी।


Ads

अपना विज्ञापन हमें भेजें व्हाट्सएप नं० 9415968722 पर

विज्ञापन लगवायें!!! S-1

1 / 3

विज्ञापन लगवायें!!! S-2

1 / 3
Description of Image 1

विज्ञापन लगवायें!!!

Description of Image 2

Description of Image 3

और नया पुराने

نموذج الاتصال