UP Police में 28,138 पदों पर जल्द एक बार फिर होगी भर्ती, अप्रैल में जारी हो सकती है विज्ञप्ति

UP Police में 28,138 पदों पर जल्द एक बार फिर होगी भर्ती, अप्रैल में जारी हो सकती है विज्ञप्ति

लखनऊ। यूपी पुलिस की 60 हजार कांस्टेबल भर्ती का रिजल्ट जारी हुए एक महीने पहले भी नहीं हुए हैं। प्रदेश में एक नई पुलिस भर्ती का नोटिफिकेशन जारी होने वाला है। यूपी पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड अप्रैल-मई महीने में 28,138 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू करेगा। बोर्ड अप्रैल के अंतिम सप्ताह या मई के पहले सप्ताह में अभ्यर्थियों से आवेदन आमंत्रित करेगा। इस भर्ती प्रक्रिया में सब इंस्पेक्टर (नागरिक पुलिस) के 4,242 पद, प्लाटून कमांडर (पीएसी) के 135, प्लाटून कमांडर (विशिष्ट बल) के 60 पद और बंदायू, लखनऊ और गोरखपुर जिलों के लिए महिला पीसी के 106 पद शामिल हैं। जिसके तहत कुल 4,543 पदों पर सब इंस्पेक्टर/प्लाटून कमांडर की भर्ती की जाएगी। इसके अलावा, कांस्टेबल स्तर के विभिन्न पदों के लिए भी भर्ती प्रक्रिया शुरू होगी। इसमें कांस्टेबल पीएसी, कांस्टेबल (विशिष्ट बल) और महिला कांस्टेबल पीएसी के 15,904 पद, कांस्टेबल (नागरिक पुलिस) के 3,245 पद, कांस्टेबल घुड़सवार पुलिस के 71 पद और जेल वार्डन के 2,833 पद शामिल हैं। जिसके तहत कांस्टेबल स्तर पर कुल 22,053 पदों पर भर्ती होगी। इस तरह, कुल 26,596 पदों पर भर्ती प्रक्रिया निकट भविष्य में प्रारंभ होगी।

कंप्यूटर ऑपरेटर के 1153 पदों पर भी होगी भर्ती

यूपी पुलिस में रेडियो सहायक ऑपरेटर के 44 और कंप्यूटर ऑपरेटर ग्रेड-ए के 1,153 पदों पर भी भर्ती प्रक्रिया अप्रैल-मई 2025 में शुरू की जाएगी। इसके अलावा, स्पोर्ट्स कोटे के तहत एसआई ( नागरिक पुलिस) के 91 पदों व कांस्टेबल ( नागरिक पुलिस) के 372 और कांस्टेबल पीएसी 174 पदों पर भी भर्ती होगी।

और नया पुराने

Ads

विज्ञापन लगवायें

अपना विज्ञापन हमें भेजें व्हाट्सएप नं० 9415968722 पर

1 / 7

Ads

نموذج الاتصال